फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Heat wave continues, mercury remained at 43 degrees for the second day

Azamgarh News: गर्मी का सितम जारी, दूसरे दिन भी 43 डिग्री रहा पारा

Sun, 02 Jun 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Heat wave continues, mercury remained at 43 degrees for the second day
आजमगढ़। तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। घरों से लोग निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, दूसरे दिन भी जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बना रहा। पिछले एक सप्ताह से गर्मी का सितम जारी है। पूरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया। शनिवार के दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। दोपहर में गरमी चरम पहुंच गई। घरों में लोग उमस से परेशान रहे तो बाहर लू के थपेड़ों से झुलसते रहे। उमस के आगे कूलर-पंखे भी बेदम साबित हो रहे हैं। शाम तक लोग बेहाल रहे। वहीं बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल रहा। गर्मी की वजह से शासकीय कार्यालयों में भी भीड़ अपेक्षाकृत कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed