फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hearing not held due to strike, date missed in Mukhtar case

Azamgarh News: हड़ताल के चलते नहीं हुई सुनवाई, मुख्तार मामले में पड़ी तारीख

Fri, 12 Jan 2024 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hearing not held due to strike, date missed in Mukhtar case
माफिया मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार को एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माफिया न्यायालय में पेश हुए, लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते दोनों ही मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई और न्यायाधीश ने दोनों मामलों में अलग-अलग तारीख दे दी।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क ठेके के विवाद को लेकर ठेकेदार पर मुख्तार के लोगों ने हमला किया था। इस घटना में ठेकेदार तो बच गए लेकिन उनके दो मजदूर घायल हो गए। इसमें एक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। ठेकेदार की तरफ से मुख्तार अंसारी व उसके लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वहीं इसी मामले में पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी की। दोनों मामले एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है। दोनों ही मामलों में बृहस्पतिवार को माफिया मुख्तार बांदा जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुआ। बृहस्पतिवार को वकील हड़ताल पर थे। इसके चलते न्यायालय में कोई काम नहीं हुआ। हत्या मामले में न्यायाधीश ने 16 जनवरी तो गैंगस्टर में 23 जनवरी की अगली तारीख मुकर्रर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed