फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hearing not held due to lawyers' strike, next date postponed

Azamgarh News: वकीलों की हड़ताल के चलते नहीं हुई सुनवाई, पड़ी अगली तारीख

Tue, 13 Feb 2024 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hearing not held due to lawyers' strike, next date postponed
आजमगढ़। माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर मामले में एक केस एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है। जिसमें मंगलवार को मुख्तार की पेशी थी। वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट में कोई कार्रवाई नहीं हुई और न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए अगली तारीख नियत कर दिया। माफिया वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ था।
विज्ञापन

तरवां थाना के ऐराकला में सड़क ठेके के विवाद को लेकर मुख्तार अंसारी के लोगों ने ठेकेदार पर फायरिंग किया था। जिसमें दो मजदूर घायल हो गए थे। एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत भी हो गई थी। ठेकेदार ने तरवां थाने में हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस मामले में ही पुलिस ने मुख्तार और उसके लोगों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की। यह मामला एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है। मंगलवार को इस मामले में मुख्तार अंसरी की पेशी थी। वह वीसी के माध्यम से बांदा जेल से कोर्ट में पेश भी हुआ लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते मुकदमें मे कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायाधीश ने अब 27 फरवरी की तारीख अगली सुनवाई के लिए निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed