फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health workers of divisional hospital demonstrated

Azamgarh News: मंडलीय चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 31 Aug 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Health workers of divisional hospital demonstrated
बलरामपुर। मंडलीय जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को घायल अधेड़ की मौत हो गई थी। इसको लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया था। इस मामले को लेकर शुक्रवार को चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मी लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन किया। वे सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और एसआईसी ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बताते चलें कि बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ को परिजन लेकर अस्पताल आए थे। लेकिन, यहां उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना में नर्स पर गलत सुई लगाने का आरोप लगा परिजनों ने हंगामा कर दिया। स्टाफ रूम से कई फाइल को लेकर आकर इमरजेंसी वार्ड के बाहर फेंक दिया। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट का भी आरोप है। किसी प्रकार से मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति को काबू में किया। मामले में नर्सिंग स्टाफ से दुर्व्यवहार के विरोध में मंडलीय जिला चिकित्सालय के कर्मी शुक्रवार को लामबंद हो गए। घटना के विरोध में धरना देने के लिए सैकड़ों की संख्या में कर्मी इमरजेंसी वार्ड के बाहर जमा हो गए और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आमोद कुमार और एसडीएम सदर अतुल गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। एसआईसी ने चिकित्साकर्मियों को समझा-बुझाकर काम पर वापस किया।
विज्ञापन

वहीं नर्सिंग स्टाफ पूनम कुमारी का मेडिकल मुआयना कराकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया। जिससे फिर दोबारा ऐसी कोई घटना न घटे। मौके पर पहुंंचे एसडीएम सदर अतुल गुप्ता ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यहां पर सुरक्षा के मद्देन्नजर होमगार्ड की तैनाती की गई है। लेकिन, यहां पर भीड़ के अनुपात में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इसलिए यहां पर पुलिस फोर्स की तैनाती व सक्रियता को बढ़ाने को कहा गया है। डायल 112 की पुलिस को भी पास में ही रहने को कहा गया है। इसके अलावा कहा गया है कि अनावश्यक यहां पर मौजूद लोगों की जांच करें, आई कार्ड चेक करें, दलाल या फालतू लोगों को यहां पर न रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed