Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health worker pulls pacemaker in ambulance patient suffers second attack private hospital alleges assault

UP: एंबुलेंस में स्वास्थ्यकर्मी ने खींचा पेसमेकर, मरीज को फिर आया अटैक; निजी अस्पताल में मारपीट का आरोप

Mon, 27 Oct 2025 04:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 04:07 PM IST
सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले में अस्पतालकर्मियों ने मारपीट की है। तीमारदारों ने आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि पेसमेकर के ज्यादा पैसे मांग रहे थे। डिस्चार्ज करने में भी देर की जा रही थी।

विज्ञापन
Health worker pulls pacemaker in ambulance patient suffers second attack private hospital alleges assault
आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी नंदलाल राजभर (67) को रविवार को हार्ट अटैक आने पर परिजन कोलघाट स्थित विनायक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने पेसमेकर लगाने की सलाह दी। 

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही तो स्टाफ ने मरीज को डिस्चार्ज करने में देरी की और एंबुलेंस में बैठाने के दौरान पेसमेकर खींचने का प्रयास किया, जिससे मरीज की हालत और बिगड़ गई। विरोध करने पर अस्पताल कर्मियों ने तीमारदारों से मारपीट की।
विज्ञापन


मरीज के पुत्र विनय राजभर ने बताया कि उनके पिता को रविवार दोपहर विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने पेसमेकर लगाने के लिए 2.20 लाख की मांग की। उन्होंने कहा कि इतनी रकम एक बार में देना संभव नहीं है और मरीज को किसी अन्य अस्पताल ले जाने की बात कही। इसके बाद डिस्चार्ज में भी करीब डेढ़ घंटे की देरी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मारपीट का आरोप

विनय का आरोप है कि जब वह मरीज को एंबुलेंस में ले जा रहे थे, तब अस्पताल के डॉक्टर ने पहले से लगाए गए पेसमेकर को खींचने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया तो अस्पताल कर्मियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उन्होंने कहा कि पेसमेकर का 22 हजार पहले ही जमा किया जा चुका था, जिसकी रसीद उनके पास है। बताया कि भर्ती के बाद से अस्पताल में भर्ती के बाद से 50 हजार से अधिक रुपये चिकित्सक ले चुके हैं।

अस्पताल संचालक ने बताया आरोप निराधार : विनायक अस्पताल के चिकित्सक डा. विनय चौहान ने कहा कि मरीज गंभीर हालत में लाया गया था। उसे अस्थायी पेसमेकर लगाकर राहत दी गई थी। परिजनों ने स्वयं मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया और एंबुलेंस में पेसमेकर बदलते समय मरीज को दोबारा अटैक आया। उन्होंने कहा कि मारपीट का आरोप गलत और निराधार है। अस्पताल स्टाफ ने किसी से हाथापाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed