फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health department team camped in Bibipur village after getting diarrhea patients

डायरिया के मरीज मिलने के बाद बीबीपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डाला डेरा

Sun, 28 Aug 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Health department team camped in Bibipur village after getting diarrhea patients
बोंगरिया। तरवां ब्लाक के बीबीपुर गांव में डायरिया ने विकराल रूप ले लिया है। डायरिया के कई मरीज मिले हैं। जिसे लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया और गांव में डेरा डाल दिया। वहीं शनिवार को सीएमओ डा. इंद्रनारायण तिवारी ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गांव में क्लोरीन की गोलियां बांटने के साथ ही गांव में साफ-सफाई करने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डा. देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम बीबीपुर गांव में पहुंच कर डेरा डाल दिया है। गांव में दवा वितरण के साथ अन्य लोगों का भी वहां पर उपचार किया जा रहा है। शनिवार को सीएमओ डॉ. इंद्रनारायण तिवारी बीबीपुर गांव में पहुंचकर मरीजों से मिले। उन्होंने गांव में लोगों को साफ-सफाई के साथ-साथ स्वास्थ्य टीम को निर्देश दिए कि सभी मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कमियां नहीं होनी चाहिए। चिकित्सकों ने की टीम में डॉ. प्रमोद कुमार चौहान, डॉ. तेज प्रताप, फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार प्रजापति, प्रत्यूष शामिल हैं। गांव के लोगों ने बताया कि पहले से स्थिति अब कुछ सामान्य नजर आ रही है। इस अवसर पर आशा, शर्मिला व पूजा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed