{"_id":"6830bf881dac46c47706d05c","slug":"health-department-on-alert-due-to-threat-of-corona-wards-and-oxygen-plants-ready-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-131923-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कोरोना की आहट से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कोरोना की आहट से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट तैयार
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना वायरस के फिर हो रहे प्रसार को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में सभी वार्डों, ऑक्सीजन आपूर्ति और अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच-पड़ताल पूरी कर ली गई है। हालांकि, जिले में अभी तक कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके राव ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। यदि कोई कोरोना का मामला सामने आता है, तो हम उससे निपटने की पूरी क्षमता रखते हैं।
डॉ. राव ने बताया कि अभी तक शासन से इस संबंध में कोई विशेष निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। हालांकि, यदि शासन की ओर से कोई आदेश या दिशा-निर्देश मिलता है, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के लिए अलग से कोई विशेष वार्ड या सुविधा स्थापित नहीं की गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर तुरंत व्यवस्था की जाएगी। एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने बताया कि अभी तक उप्र में कोरोना के नए वैरिएंट के कोई मरीज सामने नहीं आए हैं। फिर भी हमारी तरफ तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर कोई मरीज सामने आता है तो हम उसका इलाज करने में सक्षम हैं।