फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health department gathered to monitor 14 people returned from China

चीन से लौटे 14 लोगों की निगरानी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Thu, 06 Feb 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Health department gathered to monitor 14 people returned from China
आजमगढ़। जनपद में अभी तक कोरोना वायरस का कोई मरीज नहीं पाया गया है। इसके बाद भी शासन से मिली सूची के आधार पर जिले का स्वास्थ्य विभाग जनपद के ऐसे 14 लोगों की निगरानी कर रहा है जो एक महीने पहले चीन से लौटे हैं। इनमें से आठ लोग तो जिले में रह रहे हैं लेकिन छह लोग दूसरे जनपदों में निवास कर रहे हैं। इन जनपदों के सीएमओ को इनकी निगरानी करने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

चीन से फैला कोरोना वायरस जहां चीन में सैकड़ों लोगों की जान ले चुका है। वहीं जनपद का स्वास्थ्य महकमा इसे लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर है। डिप्टी सीएमओ डा. मनीष शाह को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। मंडलीय अस्पताल में इस बीमारी के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। जहां जांच आदि की सारी व्यवस्थाएं कर ली गई है। सीएमओ डा. एके मिश्रा ने बताया कि जनपद में अभी तक एक भी मरीज इस रोग से पीड़ित नहीं पाया गया है। लेकिन हमारी निगाह हर पल बनी हुई है। शासन की ओर से हमें 14 लोगों की सूची सौंपी गई है। जिनकी पहचान कर ली गई है इसमें आठ लोग जनपद में ही हैं लेकिन छह लोग दूसरे जनपदों में निवास कर रहे हैं। यह लोग लगभग एक महीने पहले चीन से लौटे हैं। इनकी निगरानी करने के साथ ही संबंधित जनपदों को भी निर्देश जारी कर दिया गया है। हमारा पूरा स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed