फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health centre running on the strength of sweeper in Mahul and pharmacist in Ambari

Azamgarh News: माहुल में स्वीपर, अंबारी में फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा स्वास्थ्य केंद्र

Thu, 02 Jan 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Health centre running on the strength of sweeper in Mahul and pharmacist in Ambari
अंबारी। नगर पंचायत माहुल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 11 महीने से बिना डाॅक्टर और फार्मासिस्ट के चल रहा है। वहीं, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबारी में दो साल से डॉक्टर नहीं हैं। अंबारी का स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट और माहुल का स्वास्थ्य केंद्र स्वीपर के सहारे चल रहा है। डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने से करीब 50 गांवों की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माहुल में डॉक्टर की तैनाती के लिए भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर ने तीन माह पहले मुख्यमंत्री से मिल कर पत्रक दिया था, लेकिन एमएलसी का प्रयास भी काम नहीं आया। इस स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र के लगभग 50 गावों के मरीज दवा इलाज के लिए आते हैं। यहां तैनात रहे डॉक्टर और फार्मासिस्ट का जनवरी 2024 में अन्यत्र स्थानांतरण हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद 11 माह बाद भी यहां डाॅक्टर और फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं हुई। अस्पताल में मात्र एक स्वीपर और एक आयुष्मान कार्ड निर्माता हैं, जो अस्पताल चला रहे हैं। प्रतिदिन दर्जनों मरीज आते हैं और बिना दवा इलाज के चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबारी पर नियुक्त डॉक्टर विनोद गुप्ता दो साल पहले उच्च शिक्षा के लिए चले गए। उनके जाने के बाद से फार्मासिस्ट मृत्युंजय सिंह अस्पताल चला रहे हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के दर्जनों गांवों के मरीज आते हैं, लेकिन डॉक्टर न होने के कारण लोगों को निराशा ही मिलती है। दवा देने के साथ ही मरीजों को देखने का काम फार्मासिस्ट ही कर रहे हैं।

शासन से डॉक्टर की मांग की गई है लेकिन नई भर्ती न होने से नए डॉक्टर नहीं मिल रहे। संविदा डॉक्टर आने वाले हैं। जिन जगहों पर अधिक आवश्यकता रहेगी वहां पर इनकी तैनाती की जाएगी। - डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed