फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Headmaster and principal suspended

हेडमास्टर और प्रिंसिपल निलंबित

Sun, 12 Apr 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 12 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Headmaster and principal suspended
 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने शनिवार को मुहम्मदपुर और मार्टीनगंज ब्लाक के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय सिसवारा में गंदगी और एमडीएम का भोजन अच्छा नहीं बनने पर प्रधानाध्यापक जोखन राम को निलंबित किया गया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवारा में छात्रों की उपस्थिति संदिग्ध और एमडीएम में फर्जी छात्रों की संख्या दर्ज करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरनाथ को भी बीएसए ने निलंबित करने का आदेश जारी किया। कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन



 शनिवार को निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के तेवर काफी तल्ख दिखे। निरीक्षण के साथ ही उन्होंने कमी मिलने पर कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरती। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संदेश दिया कि अब जो पूर्व में होता था वह नहीं चलेगा। इसलिए सभी को निष्ठा से कार्य करना होगा।
विज्ञापन



सबसे पहले उन्होंने मुहम्मदपुर ब्लाक के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमौड़ा का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय बंद पाया गया। बीएसए के पहुंचने के बाद विद्यालय शिक्षिका अंजू रानी और अभिषेक कुमार तिवारी विद्यालय पर पहुंचे। इस दौरान बीएसए ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा, जबकि अन्य शिक्षकों को अनुपस्थित करते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमौड़ा का निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए के सामने शिक्षिका कुसुम यादव और किरन आई। जबकि मोेहन लाल यादव अनुपस्थित पाए गए, बीएसए ने उनका एक दिन वेतन काटने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिया। इसके बाद बीएसए प्राथमिक विद्यालय जहनियापुर पहुंचे जहां प्रधानाध्यापिका तबस्सुम फातमा निरीक्षण के दौरान पहुंची। विद्यालय में शैक्षिक स्तर अच्छा पाया गया, जिसके लिए विद्यालय के स्टाफ की सराहना की गई।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहनियापुर के निरीक्षण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शैक्षिक स्तर को ठीक नहीं पाया। इस पर प्रधानाध्यापक फैजान अहमद का वेतन रोकने का आदेश दिया गया। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति नाम कम होने पर बीएसए ने वहां तैनात दो शिक्षकों का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया।

प्राथमिक विद्यालय बसीरहा पर तेनात शिक्षा प्रेरक नीरज कुमार राय निरीक्षण में आठ अप्रैल अनुपस्थित चल रहें थे। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनके मानदेय में कटौती करने का आदेश दिया। साथ ही विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति संदिग्ध मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका शीला कुमारी का वेतन रोकने का आदेश दिया।



मार्टीनगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सिसवारा में पांच अध्यापक, पांच प्रशिक्षु शिक्षक और एक शिक्षा मित्र सहित 11 शिक्षक कार्यरत पाए गए। लेकिन विद्यालय में छात्र संख्या कम मिली। साथ ही शिक्षण का कार्य भी संतोषजनक नहीं मिला। यहां एमडीएम की गुणवत्ता भी काफी खराब थी। विद्यालय के कमरों की दशा देख बीएसए राकेश काफी नाराज हुए। कहा लापरवाही कतई  बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed