फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Headless dead body of woman found near cremation ground in azamgarh stirred by another such incident

Azamgarh: श्मशान घाट के पास मिली महिला की सिर कटी लाश, ऐसी दूसरी घटना से हड़कंप

Sat, 25 Feb 2023 02:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Feb 2023 02:49 PM IST
सार

आजमगढ़ के पलिया गांव से गुजरे कुंवर नदी के तट के पास एक महिला की सिर कटी लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है।

विज्ञापन
Headless dead body of woman found near cremation ground in azamgarh stirred by another such incident
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

आजमगढ़ के पलिया गांव से गुजरे कुंवर नदी के तट पर बने श्मशान घाट के पास एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी मच गई। उम्र 30 साल के आसपास है। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है। जिले में सिर कटी लाश मिलने की बीते छह माह में यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


इसके पूर्व अहरौला थाना क्षेत्र में युवती की सिर कटी लाश कुएं से बरामद की गई थी। करीब एक हफ्ते बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सिर मिलने की बाद उसकी शिनाख्त हो सकी थी।  फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव के ग्रामीण शुक्रवार शाम कुंवर नदी के तट पर स्थित श्मशान घाट की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर सिर कटी महिला की लाश पड़ी देखा।

विज्ञापन

महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा

यह बात जंगल के आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना फूलपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद शुरू कर दिया। पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ कोतवाली अनिल सिंह ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। तस्वीर जगह-जगह चस्पा कराया जा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। मृतका की उम्र लगभग 30 साल आंकी जा रही है। गायब सिर की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

छह माह पहले घटी थी ऐसी घटना

आजमगढ़ जिले में सिर कटी लाश मिलने की बीते छह माह में यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व अहरौला थाना क्षेत्र में युवती की सिर कटी लाश कुएं से बरामद की गई थी। जिसका सिर लगभग एक सप्ताह बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित एक पोखरे से बरामद किया गया था। उसके बाद मृतका की पहचान की जा सकी और फिर पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर उसका खुलासा किया।

यह अलग बात है कि उस हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त के रूप में चिन्हित दो युवकों में से अभी एक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब दूसरी सिर कटी लाश मिलने के बाद एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed