फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Head-on collision between two bikes young child dies in accident in azamgarh

दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बिना हेलमेट सवार थे पांच लोग, हादसे में मासूम की मौत

Mon, 02 Nov 2026 06:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 02 Nov 2026 06:01 PM IST
सार

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक मासूम की जान चली गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग निकला। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन
Head-on collision between two bikes young child dies in accident in azamgarh
हादसे के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में एक बाइक पर पांच लोगों का सवार होना और हेलमेट के बिना सफर करना एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। पवई-कलान मार्ग पर सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 10 वर्षीय आदर्श उर्फ अंश की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन


पवई थाना क्षेत्र के शाहमर्दानपुर गांव निवासी अशोक कुमार की पुत्री की शादी रविवार को थी। समारोह में शामिल होने के लिए अशोक के साढ़ू सूरज कुमार का परिवार भी आया था। अशोक की बड़ी बेटी के ससुराल कटका, अंबेडकरनगर से मनोज निषाद (28) भी शादी में पहुंचे थे। सोमवार दोपहर करीब एक बजे मनोज निषाद बाइक पर सूरज कुमार के 10 वर्षीय पुत्र आदर्श उर्फ अंश समेत पांच लोगों को बैठाकर पवई बाजार जा रहे थे। शाहमर्दानपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने कटार गांव निवासी आदर्श उर्फ अंश को मृत घोषित कर दिया। आदर्श अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। मृतक के मामा सत्यजीत ने आरोप लगाया कि बाइक चला रहा मनोज निषाद शराब के नशे में था। 



हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में मातम छा गया। थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed