फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Traffic month started, awareness created

Azamgarh News: यातायात माह शुरू, किया जागरूक

Mon, 02 Nov 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Traffic month started, awareness created
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होकर गुजरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एएसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रवर्तन अतुल यादव, सीओ यातायात किरण पाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा और यातायात प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाल ने किया। इसके बाद रैली पुलिस लाइन से निकलकर कलेक्ट्रेट चौराहा, अग्रसेन चौराहा, विशाल मेगा मार्ट और घंटाघर होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान एसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, यातायात संकेतों का पालन करने, सुरक्षित तरीके से ओवरटेकिंग करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की सलाह दी। साथ ही दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। कार्यक्रम में यातायात और जनपदीय पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यातायात माह एक से 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रमों के साथ प्रवर्तन कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed