{"_id":"6ae885db8404b20e270c7f65","slug":"azamgarh-shuttering-khatu-shyam-temple-collapses-labourer-dies-trapped-debris-two-others-injured-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: खाटू श्याम मंदिर की शटरिंग ढही, मलबे में दबकर मजदूर की मौत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: खाटू श्याम मंदिर की शटरिंग ढही, मलबे में दबकर मजदूर की मौत; दो घायल
Mon, 02 Nov 2026 06:15 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: किशन चौबे
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:15 PM IST
सार
आजमगढ़ के देवखरी गांव में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को गुंबद की छत की ढलाई के दौरान शटरिंग ढह गई। हादसे में तीन मजदूर मलबे में दब गए। अस्पताल में एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भंवरनाथ मंदिर के पास कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के गुंबद की छत की ढलाई के दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर ढह गई। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तीनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजाराम राजभर (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कमलेश कुमार (23) को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अरुण चौहान (35) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
ढलाई के दौरान अचानक ढही शटरिंग
कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव के समीप आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को मंदिर के गुंबद की छत की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक शटरिंग ढह गई। इससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शुरू किया बचाव कार्य
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कई थानों की पुलिस पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। उनकी पहचान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी कमलेश कुमार और अरुण चौहान तथा कंधरापुर थाना क्षेत्र के असोना गांव निवासी राजाराम राजभर के रूप में हुई।
अस्पताल पहुंचने से पहले राजाराम की मौत
तीनों मजदूरों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने राजाराम राजभर को मृत घोषित कर दिया। कमलेश कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, अरुण चौहान को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
मंडलीय जिला चिकित्सालय के ईएमओ डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि मंदिर की छत के मलबे में दबने से तीनों मजदूर घायल हुए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजाराम की मौत हो चुकी थी। कमलेश को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि अरुण को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।