{"_id":"6a89fdb757b0dda1680a5892","slug":"havildar-troubled-by-youth-unemployment-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-155868-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा बेरोजगारी से परेशान : हवलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा बेरोजगारी से परेशान : हवलदार
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव। संवाद
आजमगढ़। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंग्रेजी हुकूमत में हुए दमन, अत्याचार, शोषण और देश की संपदा की लूट को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रभु श्रीराम के मंदिर सहित अन्य जगहों पर लूट मची है। युवा बेरोजगारी और जनता महंगाई से परेशान है।
वह शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर और अन्य जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे धरने को सरकार ने कुचलने का काम किया है। जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
थाने और सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। पिछड़ों, दलितों और मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले में करीब 600 परिषदीय विद्यालयों को बंद कर गरीबों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। निजी विद्यालयों की फीस इतनी महंगी है कि वहां 70 प्रतिशत लोग अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दे पाएंगे।
चीनी का दाम 46 रुपये से बढ़कर 65 रुपये हो गया है। देवारा क्षेत्र में बाढ़ रोकने के लिए कई करोड़ रुपये लगा दिए गए, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। अटल आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं का शोषण हो रहा है।
सदर सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा जनता की समस्या सुनने के लिए जिले में समय न दिए जाने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह संसद में जिले की समस्याओं को उठा रहे हैं। अंत में पप्पू कुमार यादव को जिला प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर स्वागत किया गया। संवाद