फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hariaudh Rover Q and Anasuya Ranger team formed in Suheldev University

Azamgarh News: सुहेलदेव विवि में हरिऔध रोवर क्यू और अनसूया रेंजर टीम गठित

Sat, 30 Aug 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hariaudh Rover Q and Anasuya Ranger team formed in Suheldev University
पल्हनी। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन स्थित सेमिनार हॉल में शुक्रवार को रोवर्स रेंजर्स की ओरियंटेशन क्लास आयोजित हुई। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को जिला कार्यकारणी के कोर ग्रुप की बैठक अनुभूति पत्रिका के प्रकाशन और विवि में रोवर्स-रेंजर्स टीम के गठन के लिए एक प्रस्ताव रखा गया। कुलपति ने डा. सफीउज्जमा को लीडर ट्रेनर अधिकृत करते हुए यथाशीघ्र टीम के गठन का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इस क्रम में शुक्रवार को लीडर ट्रेनर ने एक बैठक कर टीम गठन के लिए ओरिएंटेशन क्लास का आयोजन किया। लीडर ट्रेनर डॉ. शफीउज़्ज़मा ने छात्र-छात्राओं को रोवर्स-रेंजर्स की विशेषताओं, महत्व और कार्य पद्धति की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान दो टीमों हरिऔध रोवर क्यू और अनसूया रेंजर टीम का गठन किया गया। ये दोनों टीमें आगामी सात अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में वॉलंटियर के रूप में सेवा प्रदान करेंगी। रोवर्स-रेंजर्स समिति के प्रभारी डॉ. हिमांशु शेखर, डॉ. दीक्षा उपाध्याय, डॉ. मनीषा सिंह, शांभावी तिवारी एवं डॉ. अभय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोवर्स-रेंजर्स न केवल अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है बल्कि समाज सेवा की भावना को भी मजबूत बनाता है। विवि के कुल सचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स अनुशासन की पाठशाला है। आप सभी इसे अवसर की तरह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed