{"_id":"fb8d3caefc723c8ffb11451b77459fa9","slug":"harassing-lawsuit-order-bride-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताड़ित करने वाली बहू पर मुकदमे का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रताड़ित करने वाली बहू पर मुकदमे का आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस पर मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी और पुलिस उपमहानिरीक्षक उमेश चंद श्रीवास्तव ने मंगलवार को फरियादियों की समस्या सुनीं। इस दौरान सास को प्रताड़ित करने वाली एक बहू पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
तहसील दिवस पर कठैचा गांव निवासिनी 80 वर्षीय वृद्धा दुर्गावती पत्नी शिवचंद मिश्र ने अपनी बहू पर खुद को मारने पीटने का आरोप लगाया। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक उमेश चंद श्रीवास्तव ने जीयनपुर कोतवाल को उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर बहू पर कार्रवाई का आदेश दिया।
मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी ने नगर पंचायत जीयनपुर, बिलरियागंज, महराजगंज और लाटघाट बाजार में हुए अतिक्रमण को हटाकर रेलिंग लगाने का निर्देश दिया। कहा कि अगर लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान मसोना, अमुआरी, नरायनपुर में खेलकूद और घूरगढ्ढे पर कब्जा करने का मामला आया। मंडलायुक्त ने इसकी पैमाइश कराकर इन पर अवैध कब्जे को हटाने का निर्देश दिया। वहीं पनशब्दा और रामपुर को कोटेदार द्वारा घटतौली करने और दुर्व्यवहार करने की शिकायत पर इसकी जांच का निर्देश दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को निर्देशित किया कि लोहिया आवास और शौचालयों के निर्माण की प्रगति का सत्यापन कर रिपोर्ट सौंपे। डीआई जी ने समस्त एसओ को अपराध पर अंकुश लगाने और पीड़ित की शिकायतों को गंभीरता से लेने का आदेश दिया। इस मौके पर तहसीलदार शिवधर चौरसिया, खंड विकास अधिकारी राम दरश चौधरी, डा. अरूण कुमार आदि थे।