{"_id":"5d360bf48ebc3e6cb025c104","slug":"har-har-mahadev-azamgarh-news-vns4743482102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजा नगर
विज्ञापन
भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर पूजन अर्चन करते श्रद्घालु।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सावन के पहले सोमवार को अवढ़रदानी बाबा भोलेनाथ को मनाने के लिए प्रसिद्घ शिव मंदिरों में श्रद्घालुओं का रेला उमड़ पड़ा। लोगों ने बाबा को भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध, गंगाजल आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। लोगों द्वारा लगाए गए जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
नगर के भवरनाथ मंदिर में भोर से ही श्रद्घालुओं का रेला उमड़ा हुआ था। मंदिर के गर्भगृह से लेकर सड़क तक महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी हुई थी। हाथों में बाबा को चढ़ाने की सामग्री लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। श्रद्घालुओं द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। इस दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से काफी चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई थी। मंदिर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। गर्भगृह में महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था। गर्भगृह में जल चढ़ाने के बाद लोगों ने मंदिर परिसर में स्थित गणेश भगवान और हनुमान जी की पूजा अर्चना की। मंदिर के पीछे लगी भगवान भोलेनाथ की मूर्ति का भी जलाभिषेक किया। पूजन के बाद लोगों ने मंदिर के बाहर लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की। लोगों की भीड़ के कारण पूरा भवरनाथ क्षेत्र मेले में तब्दील हो चुका था। पूजा अर्चना के बाद लोगों ने वहां बैठे भिखारियों को भी दान दिया।
भीड़ को देखते हुए किया गया था रूट डायवर्जन
सावन के पहले सोमवार को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया था। गोरखपुर और फैजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को बैठौली, सिधारी होते हुए रोडवेज भेजा जा रहा था। वहीं रोडवेज की ओर से आने वाले छोटे चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को देवपार गांव के रास्ते देवखरी गांव के पास निकाला जा रहा था।
विज्ञापन
पूजन के बाद लोगों ने भक्तिगीतों का लिया आनंद
आजमगढ़। मंदिर परिसर में ही ब्लू नाइट आर्केस्ट्रा की ओर से जागरण का आयोजन किया गया। बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद लोगों ने यहां पर भक्ति गीतों का आनंद लिया। गायक कलाकार राजेश रंजन आदि ने लोगों केे अपने गीतों पर झूमने के लिए विवश कर दिया। पूरे दिन भक्ति गीतों का यह कार्यक्रम अनवरत रूप से चलता रहा।

भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर पूजन अर्चन करते श्रद्घालु।- फोटो : AZAMGARH