{"_id":"6a7636c592356617010b1528","slug":"har-ghar-tiranga-campaign-gains-momentum-women-from-self-help-groups-are-preparing-665-lakh-national-flags-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-154996-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हर घर तिरंगा अभियान को रफ्तार, समूह की महिलाएं तैयार कर रहीं 6.65 लाख राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हर घर तिरंगा अभियान को रफ्तार, समूह की महिलाएं तैयार कर रहीं 6.65 लाख राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन
मऊ के कोपागंज में राष्ट्रीय ध्वज तैयार करतीं समूह की महिलाएं। संवाद
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आजमगढ़ मंडल में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं दिन-रात राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में जुटी हैं।
अभियान के तहत आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों में कुल 6.65 लाख तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं। इससे एक ओर स्वतंत्रता पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर भी मिल रहा है।
अभियान के तहत आजमगढ़ को दो लाख, मऊ को 2.15 लाख और बलिया को 2.50 लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। इस कार्य की जिम्मेदारी विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और सिलाई-कढ़ाई से जुड़ी महिलाओं को सौंपी गई है।
विज्ञापन
निर्धारित मानकों के अनुसार तिरंगों की सिलाई और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज तैयार करना उनके लिए केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि देशभक्ति से जुड़ने का गर्वपूर्ण अवसर भी है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक घरों, सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। तैयार किए जा रहे तिरंगों का वितरण संबंधित विभागों और संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा।
--
अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से जोड़ना है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से अभियान को गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। -अभय कुमार शाही, डिप्टी डायरेक्टर, पंचायत राज विभाग