फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Happiness of marriage turned into mourning: father returning from son's marriage died, car collided with truck

मातम में बदली शादी की खुशी: बेटे की शादी से लौट रहे पिता की मौत, ट्रक से भिड़ी कार, दो की गई जान

Wed, 03 May 2023 02:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 03 May 2023 02:26 PM IST
सार

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खरगा गांव निवासी राम किशन यादव (45) के पुत्र अमित की मंगलवार को शादी थी। बारात जहानागंज थाना अंतर्गत चक्रपानपुर बाजार गई थी। रात में वैवाहिक समारोह संपन्न कराने के बाद दुल्हे के पिता राम किशन यादव अपनी कार खुद चलाते हुए वापस घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ आगे सलेमपुर गांव निवासी रामराज (70) बैठे थे।

विज्ञापन
Happiness of marriage turned into mourning: father returning from son's marriage died, car collided with truck
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरगंज खनिहरा गांव के पास बुधवार को लगभग साढ़े दस बजे बारात से वापस लौट रही कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दुल्हे के पिता समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार कुछ अन्य लोगा भी मामूली रूप से चोटिल हुए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Case: गायक समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर 6 मई को होगी सुनवाई, जेल में है बंद
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खरगा गांव निवासी राम किशन यादव (45) के पुत्र अमित की मंगलवार को शादी थी। बारात जहानागंज थाना अंतर्गत चक्रपानपुर बाजार गई थी। रात में वैवाहिक समारोह संपन्न कराने के बाद दुल्हे के पिता राम किशन यादव अपनी कार खुद चलाते हुए वापस घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ आगे सलेमपुर गांव निवासी रामराज (70) बैठे थे। सुबह लगभग साढ़े दस बजे कार देवगांव कोतवाली के मुसाफिरगंज खनियरा गांव के पास ही पहुंची थी कि ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में रामराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहे दुल्हे के पिता राम किशन व कुछ अन्य सवार घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीकारगाढ़ लालगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राम किशन को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आयी थी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुत्र के विवाह की खुशियां पिता के मौत से गम में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed