{"_id":"6452018f6baac85995031e44","slug":"akanksha-dubey-case-hearing-on-bail-application-of-singer-samar-singh-will-be-held-on-may-6-lodged-in-jail-2023-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Akanksha Dubey Case: गायक समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर 6 मई को होगी सुनवाई, जेल में है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akanksha Dubey Case: गायक समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर 6 मई को होगी सुनवाई, जेल में है बंद
Wed, 03 May 2023 12:09 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 03 May 2023 12:09 PM IST
सार
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह ने जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था जिस पर 6 मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे, समर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वाराणसी की जिला जेल में बंद गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर 6 मई को सुनवाई होगी। यह आदेश बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दिया है।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे
- फोटो : social media
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था। इसी मामले में समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। 26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से जमानत के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 6 मई की तिथि नियत की है।