{"_id":"671007c70843316d8e022d44","slug":"hanumanji-burnt-the-golden-lanka-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-122005-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हनुमानजी ने जला दी सोने की लंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हनुमानजी ने जला दी सोने की लंका
विज्ञापन
अंबारी। माहुल नगर पंचायत के रामलीला मैदान में मंगलवार की रात बालि वध और लंका दहन का मंचन हुआ। खर, दूषण का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा।
रामलीला का शुभारंभ संदीप राजभर ने किया। सीता की खोज में लंका पहुंचे हनुमानजी ने भूख मिटाने के लिए अशोक वाटिका उजाड़ डाली। इस दौरान रावण के पुत्र अक्षय कुमार का हनुमानजी ने वध किया। इस पर लंका में खलबली मच गई। इसके बाद मेघनाद अशोक वाटिका पहुंचता है। उसने हनुमान जी पर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। फिर हनुमानजी को रावण के दरबार में पेश किया गया। रावण के कहने पर हनुमानजी की पूंछ में आग लगा दी गई। इसके बाद हनुमानजी ने सोने की लंका को जला दिया। लंका दहन होते ही श्रीराम के जयकारे से गूंजने लगे। इस मौके पर सुजीत जायसवाल आशू, सुशांत सिंह, डब्बू मोदनवाल, रमेश विश्वकर्मा, शिवजी सोनी आदि मौजूद थे।
रावण के दरबार में पहुंचे हनुमानजी
जहानागंज। क्षेत्र के गोधौरा गांव की रामलीला में छठवें दिन हनुमान जी और रावण संवाद का मंचन किया गया। हनुमान जी, रावण के दरबार में पहुंचते हैं। उन्होंने रावण को चेतावनी दी कि अगर माता सीता को प्रभु राम जी को नहीं सौंपा तो तुम्हारा तय है। अभिमानी रावण ने अपने सैनिकों को हनुमानजी की पूंछ जलाने का आदेश दिया। रावण की सेना ने हनुमानजी की पूंछ में आग लगा दी। इसके बाद हनुमानजी ने पूरी लंका जला दी। इस मौके पर राजवंश सिंह, भूप नारायण सिंह, हृदय नाथ सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद थे। संवाद