फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Half the population made scooty rally aware

आधी आबादी ने स्कूटी रैली निकाल किया जागरूक

Sun, 24 Jan 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Half the population made scooty rally aware
आजमगढ़। सड़क सुरक्षा यातायात माह के तहत रविवार को शहर में आधी आबादी द्वारा जागरूकता स्कूटी रैली निकाली गई। पुलिस लाइन से रैली की शुरूआत हुई, जिसे एसपी सुधीर कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर इन दिनों यातायात माह चल रहा है। जिसके तहत पुलिस व यातायात विभाग द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। रविवार को यातायात माह के तहत जागरूकता को लेकर आधी आबादी द्वारा स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। स्कूटी रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर कलेक्ट्रेट, नगर पालिका तिराहा, बड़ादेव, मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर, पांडेय बाजार, पुरानी सब्जीमंडी, लालडिग्गी होते हुए पुलिस लाइन पहुंच कर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से आधी आबादी ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। महिलाओं ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी है कि हम यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें। स्कूटी पर हेलमेंट का प्रयोग करते तो चार पहिया में सीट बेल्ट अवश्य लगाए। रैली को सकुशल संपन्न कराने में एसपी यातायाता सुधीर जायसवाल, टीएसआई कौशल पाठक आदि ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed