फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Half the population is also waiting to get employment

आधी आबादी भी रोजगार पाने का कर रही इंतजार

Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Half the population is also waiting to get employment
आजमगढ़। सेवायोजन कार्यालय में रोजगार के लिए पंजीकरण कराने में आधी आबादी भी पीछे नहीं है। पुरुषों की भांति महिलाएं भी रोजगार के चक्कर में सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण रहा रहीं है। पिछले पांच साल में हजारों महिलाओं ने नौकरी की चाह में पंजीकरण तो कराया लेकिन रोजगार कुछ को ही मिल पाया। निजी कंपनियों द्वारा पांच साल में रोजगार मेले के माध्यम से मात्र 6365 लोगों को ही रोजगार मिल पाया इसमें महिलाओं की संख्या काफी कम है। महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को ज्यादा रोजगार मिला है। जिले में प्रतिवर्ष बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। यह बेरोजगार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में पहुंच कर रोजगार के लिए अपना पंजीकरण करा रहे है। इतना ही नहीं तीन साल में जब इनको रोजगार नहीं मिल पा रहा है तो इनको अपने पंजीकरण का नवीनीकरण भी कराना पड़ रहा है। पिछले पांच सालों पर गौर किया जाय तो एक भी पंजीकृत बेरोजगार को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाई है। विभाग इसके लिए सरकारी नौकरी न निकलने की बात कर रहा है। निजी कंपनियों द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए हर साल रोजगार मेला लगाया जाता है। इसमें महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का ज्यादा सलेक्शन होता है क्योकि बाहर की कंपनियों में जाने के लिए महिलाएं ज्यादा रुचि नहीं लेती है। पांच साल में मात्र 6365 पंजीकृत अभ्यर्थियों को रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार मिला है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी पूनम रानी ने बताया कि बाबु और उससे ऊपर की भर्तियां परीक्षा के जरिए हो रही है। विभागों में चतुर्थ क्षेणी की भर्ती नही हो रही है। प्राइवेट कंपनियों द्वारा रोजगार मेला लगाया जाता है जिसमें पंजीकृत बच्चों का सलेक्शन होता है।
विज्ञापन

वर्ष पुरुष महिला
2016-17 51418 30347
2017-18 57617 31447
2018-19 56563 30480
2019-20 68017 31925
2020-21 59778 32746
2021-22 60432 32921
ये आंकड़े अप्रैल 2022 तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed