फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Half of the city's electricity is missing, people are troubled by the heat and humidity since night

Azamgarh: गुल रही आधे शहर की बिजली, रात से ही गर्मी और उमस से परेशान रहे लोग

Thu, 27 Jul 2023 11:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 27 Jul 2023 11:55 AM IST
सार

एक तरफ गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं दूसरी ओर बिजली की आंख मिचौली लोगों को परेशान कर रही है। 24 घंटे में किसी न किसी क्षेत्र की बिजली गायब ही रह रही है। कभी चौक क्षेत्र तो कभी बदरका क्षेत्र तो कभी आराजीबाग क्षेत्र की बिजली गुल हो रही है।  इसी क्रम में बुधवार की रात बलरामपुर में मेन लाइन में फाल्ट हो गया। जिसके कारण मातनपुर और बदरका फीडर की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन
Half of the city's electricity is missing, people are troubled by the heat and humidity since night
गुल हुई बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर से मातनपुर फीडर और बदरका फीडर को जोड़ने वाली लाइन में बुधवार की रात लगभग बारह बजे फाल्ट हो गया। जिसके कारण इससे जुड़े शहर के लगभग आधे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। गर्मी और उमस के बीच लोग रात गुजारने को विवश हुए। वहीं  अधिकारी भी लोगों के फोन नहीं उठा रहे थे। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: काशी से एक साथ उड़ेंगे छह हेलिकॉप्टर, रिंग रोड और गंगा किनारे बनेगा हेलीपोर्ट, पढ़ें ये खबर
विज्ञापन

एक तरफ गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं दूसरी ओर बिजली की आंख मिचौली लोगों को परेशान कर रही है। 24 घंटे में किसी न किसी क्षेत्र की बिजली गायब ही रह रही है। कभी चौक क्षेत्र तो कभी बदरका क्षेत्र तो कभी आराजीबाग क्षेत्र की बिजली गुल हो रही है।  इसी क्रम में बुधवार की रात बलरामपुर में मेन लाइन में फाल्ट हो गया। जिसके कारण मातनपुर और बदरका फीडर की बिजली गुल हो गई। जिससे इससे जुड़े हजारों घरों के लोगों को रात के समय गर्मी और उमस के बीच गुजारनी पड़ी। सुबह से ही लोग जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियंता को फोन करते रहे लेकिन किसी ने भी फाेन नहीं उठाया। जिससे लोगों को यह पता नहीं चल सका कि आखिर किस वजह से बिजली गुल है। किसी प्रकार से पता चला कि बलरामपुर में मेन लाइन में खराबी आई है जिसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली न होने के कारण गर्मी और उमस ने लोगों का बुरा हाल किया। सुबह लोगों को दैनिक क्रिया के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हैंड पंप बहुत से लोगों का सहारा बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed