{"_id":"6a3ad06e356206662f0a2a91","slug":"hail-hanuman-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-152379-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बुढ़वा मंगल पर उमड़ी आस्था, जय बजरंगबली के जयघोष से गूंजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बुढ़वा मंगल पर उमड़ी आस्था, जय बजरंगबली के जयघोष से गूंजे मंदिर
मेंहनगर में बुढ़वा मंगल पर सुंदरकांड पाठ में शामिल लोग। संवाद
Link Copied
आजमगढ़। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार (बुढ़वा मंगल) के अवसर पर जनपद के विभिन्न हनुमान मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, सामूहिक हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित विशाल भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान रहे।
विज्ञापन
नगर के बड़ादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देर शाम शुरू हुए विशाल भंडारे में समापन तक हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दिनभर दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। उधर मेहनगर क्षेत्र के ग्राम करौती स्थित गिरीश्वर महादेव मंदिर में बुढ़वा मंगल एवं महेश नवमी के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा ‘मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी’ संपुट के साथ ढोल-मंजीरे की धुन पर सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। पाठ से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणेश वंदना एवं पूजन-अर्चन कर गिरीश्वर महादेव शिवलिंग का बेलपत्र, दूध, गंगाजल, धतूरा एवं पुष्पों से जलाभिषेक किया। आचार्य विनय पांडेय ‘रिंटू बाबा’ ने कहा कि ज्येष्ठ मास की महेश नवमी भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ करने से सभी कष्ट दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गिरीश चतुर्वेदी, प्रधान रामसरन वर्मा, राधेश्याम सिंह, मुकुटधारी यादव, राकेश चतुर्वेदी, अखिलेश चतुर्वेदी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।