फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Had a love marriage two years ago, committed suicide due to dowry harassment

Azamgarh News: दो साल पहले किया था प्रेम विवाह, दहेज प्रताड़ना से तंग होकर की खुदकुशी

Sun, 26 Jan 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Had a love marriage two years ago, committed suicide due to dowry harassment
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रौनापार थाना क्षेत्र के सोहराभार गांव निवासी सुनीता (23) की शादी तीन वर्ष पूर्व रौनापार के कल्याणपुर गांव में हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल से मायके सोहराभार लौटी तो 2022 में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी सत्यम जायसवाल से प्रेम हो गया और वह उसके साथ घर से भाग गई।
विज्ञापन

दोनों शादी कर कटरा में ही रहने लगे। शादी के कुछ माह बाद से सत्यम व सुनीता के बीच विवाद होने लगा। इससे क्षुब्ध होकर सुनीता ने शुक्रवार की रात घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनीता की मां चिरई देवी ने आरोप लगाया कि सत्यम उनकी बेटी सुनीता से दहेज की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर वह आए दिन मारता-पीटता था। इससे क्षुब्ध होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। मुबारकपुर थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने बताया कि सुनीता का प्रेम विवाह हुआ था।
मृतका की मां ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed