Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Guru Gobind Singh Sports College, Lucknow won the title in two categories

Azamgarh News: दो वर्गों में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने जीता खिताब

Tue, 23 Sep 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh Sports College, Lucknow won the title in two categories
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित 69वीं प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को विभिन्न बालक वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ दो वगों में चैंपियन बना। 14 वर्षीय बालक वर्ग में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, बरेली ने मेरठ को 2-1 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग अंडर-17 में भी गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 2-1 के रोमांचक मुकाबले में हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन

इस वर्ग में गोरखपुर मंडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में बालक वर्ग अंडर-19 में गोरखपुर मंडल ने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 2-1 से पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वीर बहादुर सिंह स्पोट्स कॉलेज द्वितीय और आजमगढ़ ने सहारनपुर को 2-0 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर और जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed