फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gunje cheers from Bharat Mata street and locality

भारत माता के जयकारों से गूंजे गली और मुहल्ले

Sun, 21 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 21 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gunje cheers from Bharat Mata street and locality
तिरंगा यात्रा
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जरा याद करो कुर्बानी  कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आजमगढ़ नगर मंडल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों सहित पूर्व सैनिकों को भाजपजनों ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन


भाजपा आजमगढ़ नगर मंडल की ओर से रविवार को आराजीबाग से तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाइक पर हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, अमर शहीदों का बलिदान-याद रखेगा देश आदि देशभक्ति नारे लगाते हुए निकले। यात्रा अतलस पोखरा, बदरका, कटरा, पुरानी सब्जी मंडी, आसिफगंज, पांडेय बाजार, पहाड़पुर होते हुए बाज बहादुर पहुंच संपन्न हुई। मौके पर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू ने आसिफगंज निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिकिशुन दास खेतान, सदावर्ती निवासी अब्दुल हई अंसारी और बाजबहादुर निवासी महमूद खां के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में सूर्यमणि सिंह, विनय गुप्ता, चंडिका नंदन सिंह, बृजेश यादव, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे। बूढऩपुर संवाददाता के अनुसार, पूर्व कोआपरेटिव चेयरमैन विजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मौके पर भूपेंद्र मिश्र, दुर्गेश तिवारी, बालमुकुंद सिंह मौजूद रहे। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार निजामाबाद विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने बलवंत सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में जगदीश सिंह, जयप्रकाश सिंह, विजय यादव, हरिकेश तिवारी, अतुल मिश्रा मौजूद थे। मेजवां संवाददाता के अनुसार भाजपा मंडल मिर्जापुर के अध्यक्ष रामकवल तिवारी के नेतृत्व में रविवार को पौराणिक स्थल दुर्वाषा धाम से तिरंगा यात्रा को पूर्व सैनिक राजनरायन सिंह ने रवाना किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय, विनोद राय, डा. पीयूष सिंह, प्रधान राम केवल तिवारी, अजीत यादव, सूरज प्रकाश, बलवंत सिंह, सूरज प्रकाश, बलराम राजभर, नीरज मौर्य, शेरबहादुर सिह आदि मौजूद थे। पल्हना संवाददाता के अनुसार तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के क्रम पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

कटाई में पूर्व सैनिक ओम प्रकाश सिंह व वर्तमान सैनिक टिंकु सिहं व दयावंत सिहं को सम्मानित किया। मौके पर जयप्रकाश सिंह, ध्रुव सिंह, योगेश सिंह, प्रमोद सरोज आदि मौजूद थे। गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार देवगांव से अशोक प्रजापति के आवास से भाजपा एवं हिंयुवा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। मौके पर मिथिलेश सिंह, प्रिंस सिंह, रत्नेश मोदनवाल समेत कई लोग मौजूद थे।

यात्रा में निजामुद्दीन का सम्मान : मुबारकपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर 70वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।भाजपा पदाधिकारियों ने ढ़कवां गांव पहुंच कर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चालक रहे कर्नल निजामुद्दीन का फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। मुबारकपुर क्षेत्र के सिक्ठी शाहमुहम्मदपुर, सलारपुर, चिवटहीं, दाउदपुर, मंझरिया, ढ़कवां, पियरोपुर, भितरी, बसौंधा, चक सिक्ठी आदि गांवों में भाजपा की तिरंगा यात्रा निकली।


भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता वंदेमातरम का नारा लगाते हुए ढ़कवां गांव में पहुंचे और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चालक रहे कर्नल निजामुद्दीन का माल्यार्पण कर उनको सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण प्रसाद मौर्या ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने कुर्बानियां दीं, उन्हें हमें हृदय से सम्मान देना चाहिए। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, गनेश साहनी, ध्रुव कुमार चौरसिया, सुदामा गोंड, अमन तिवारी, शेखर, प्रवीण सिंह, शंकर दूबे, राधेश्याम सैनी, पेशकार दूबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed