फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gulshan Kumar was killed with pistol written Made in Bamhaur Hindutva activists reached in azamgarh

UP: 'मेड इन बम्हौर' लिखे पिस्टल से हुई थी गुलशन कुमार की हत्या, इस गांव में फिर पहुंचे हिन्दूवादी; जानें मामला

Sun, 15 Jun 2025 04:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 04:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बम्हाैर गांव में रविवार को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपील की कि वे हिंसा और उकसावे की राजनीति से दूर रहें और आपसी भाईचारे को बनाए रखें।

विज्ञापन
Gulshan Kumar was killed with pistol written Made in Bamhaur Hindutva activists reached in azamgarh
विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में रविवार को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय भारी काफिले के साथ पहुंचे। गांव में हाल ही में हुई एक आपराधिक घटना के पीड़ित परिवारों से उन्होंने मुलाकात की और घायल बच्चियों से बातचीत कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार को बुलाकर जांच और कार्रवाई की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और शेष की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


गोपाल राय ने गांव के ही कतवारू गोंड के घर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के स्थानीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने फोन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा से बात कर गांव में स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की मांग की। पुलिस कप्तान ने बताया कि अस्थायी चौकी की स्थापना की जा चुकी है। इस पर राय ने वहां बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राय ने कहा कि इस गांव का 27 साल पुराना इतिहास रहा है, जब यहां बनी पिस्टल से हिंदूवादी गायक गुलशन कुमार की हत्या की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में भी गांव में हिन्दू समुदाय का उत्पीड़न हो रहा है और पुलिस पीड़ितों की बात नहीं सुन रही।

गोपाल राय ने कहा कि हिंदू हो या मुसलमान, अगर कोई अपराधी है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह नहीं होना चाहिए कि यह हिन्दू है या यह मुसलमान है। हम सबको गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना चाहिए। कहा कि यह देश सबका है, सबको मिल-जुलकर रहना चाहिए। होली, ईद, बकरीद सभी त्योहार हम सब मिलकर मनाएं।

15 दिन में दोबारा आने और कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी
उन्होंने यह भी कहा कि यदि आगामी 15 दिनों में उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो वे जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के राज में पलायन संभव नहीं है, कोई भी अपना पुश्तैनी घर छोड़कर जाना नहीं चाहता।अपराधियों की जाति या धर्म नहीं देखी जानी चाहिए, केवल अपराध को ही केंद्र में रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि परिषद के कार्यालय को किसी भी उत्पीड़न की जानकारी मिलने पर सक्रिय सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed