फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   gulshan kumar murder case Cassette King was murdered by illegal pistol manufactured in Azamgarh Made in Bamhor

गुलशन कुमार हत्याकांडः आजमगढ़ में निर्मित अवैध तमंचे से हुई थी कैसेट किंग की हत्या, लिखा था- मेड इन बम्हौर

Thu, 01 Jul 2021 03:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jul 2021 03:32 PM IST
सार

 कैसेट किंग गुलशन कुमार की हत्या 12 अगस्त 1997 में मुंबई के जुहू इलाके में गोली मार कर की गई थी। हत्याकांड में प्रयुक्त असलहा बरामद होने पर आजमगढ़ जिले का नाम सुर्खियों में आ गया था।

विज्ञापन
gulshan kumar murder case Cassette King was murdered by illegal pistol manufactured in Azamgarh Made in Bamhor
कैसेट किंग गुलशन कुमार - फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जिले का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आया है। इसका कारण कैसेट किंग गुलशन कुमार की हत्या में प्रयुक्त तमंचा है। दो दशक के बाद बांबे हाईकोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले में यह बताया गया है कि जिस असलहे से हत्या हुई थी वह आजमगढ़ जिले का था। 

विज्ञापन


कैसेट किंग गुलशन कुमार की हत्या 12 अगस्त 1997 में मुंबई के जुहू इलाके में गोली मार कर की गई थी। हत्याकांड में प्रयुक्त असलहा बरामद होने पर जिले का नाम सुर्खियों में आ गया था। क्योंकि असलहे पर मेड इन बम्हौर लिखा हुआ था। जिसे बम्हौर की तलाश करते हुए मुंबई पुलिस जिले में भी आई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दो दशक बाद गुलशन कुमार हत्याकांड में बांबे हाईकोर्ट का फैसला आया। इस फैसले में भी तमंचे का जिक्र है। फैसले में साफ-साफ लिखा हुआ है कि जिस तमंचे से गुलशन कुमार की हत्या हुई वह आजमगढ़ से हत्यारों को उपलब्ध कराया गया था। उस पर मेड इन बम्हौर लिखा हुआ है। बम्हौर आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र का एक गांव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दशक पूर्व तक वास्तव में यह इलाका अवैध असलहा का बड़ा कारखाना हुआ करता था। तमसा नदी तट के किनारे कई अवैध असलहा कारोबारी अवैध रुप से असलहा बनाते व बेचते थे। वर्तमान में बम्हौर गांव में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री तो बंद हो चुकी है। लेकिन दो दशक पूर्व इसी बम्हौर में निर्मित असलहे से कैसेट किंग की हत्या के बाद और अब गुलशन कुमार हत्याकांड में बांबे कोर्ट का फैसला आने पर जिला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

बम्हौर के देवनाथ द्वारा बनाया गया था असलहा

गुलशन कुमार हत्याकांड में प्रयुक्त असलहे पर मेड इन बम्हौर लिखा हुआ था। बम्हौर को खोजते-खोजते मुंबई पुलिस जिले तक गुलशन कुमार हत्याकांड के तार जोड़ने आजमगढ़ तक आ गई थी। खोजबीन में पता चला था कि कानपुर की फील्ड गन फैक्ट्री में बम्हौर निवासी देवनाथ काम करता था।

गन फक्ट्री की नौकरी छोड़ने के बाद वह बम्हौर लौट आया था और यहीं अवैध असलहे का कारोबार शुरू कर दिया था। जिस तमंचे से कैसेट किंग की हत्या हुई उसे देवनाथ ने ही बनाया था और उस पर मेड इन बम्हौर लिख कर उसकी हत्यारों को सप्लाई किया था। गुलशन कुमार हत्याकांड में देवनाथ द्वारा बनाया गया तमंचा ही एक तार के रूप में जुड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed