UP News: अपराधियों की तलाश में आजमगढ़ धमकी गुजरात पुलिस, जगह-जगह दे रही दबिश मगर हाथ खाली
दो अपराधियों की तलाश में गुजरात पुलिस आजमगढ़ पहुंची है। अपराधियों की तलाश में शहर कोतवाली पुलिस के साथ गुजरात पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विस्तार
गुजरात पुलिस दो दिनों से शहर में चक्रमण कर रही है। दो अपराधियों की तलाश में गुजरात पुलिस धमकी हुई है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए है। जिनकी तलाश में शहर कोतवाली पुलिस के साथ गुजरात पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
शहर कोतवाली के बाहर गुजरात पुलिस का वाहन दो दिनों से खड़ा है। जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गुरुवार सुबह तक गुजरात पुलिस के जिले में होने को लेकर कोई भी कुछ बताने से इंकार कर रहा था। देर शाम शहर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने शहर में गुजरात पुलिस के दो दिनों से मौजूद होने की पुष्टि की।
बताया कि गुजरात प्रांत में हुई एक हत्या के मामले में दो आरोपी शहर कोतवाली के कोलघाट क्षेत्र के रहने वाले छोटू व दिनेश है। इन्हीं की तलाश में गुजरात पुलिस दो दिनों से शहर में मौजूद है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लग सके है।
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पवई थाना पुलिस ने गुरुवार को किशारी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसका संबंधित धारा में चालान कर दिया। थाने में 25 मई को एक महिला ने तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बाहर गई थी और अब तक वापस नहीं लौटी है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। विवेचना के दौरान ही पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया।
उसके बयान के आधार पर दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दीं। वहीं आरोपी की पहचान भी पुलिस ने सरवन कुमार निवासी कथियारी थाना चुवाड़ी जिला चंबा प्रांत हिमाचल के रूप में की। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को मिल्कीपुर पवई से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।