{"_id":"57f3f6aa4f1c1b8c32270a33","slug":"guard-issued-a-public-health-mandate-of-restoration","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य रक्षक बहाली का जारी हो शासनादेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य रक्षक बहाली का जारी हो शासनादेश
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
आल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के धरने को संबोधित करते प्रदेश सचिव मनोज कुमार।
जनस्वास्थ्य रक्षक बहाली का शासनादेश जारी करने की मांग लेकर मंगलवार को डा. अंबेडकर पार्क में आल इंडिया कम्युुनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन की ओर से क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मऊ, बलिया, गाजीपुर और जिले के जनस्वास्थ्य रक्षकों और स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष धनीराम सैनी ने कहा कि लखनऊ आंदोलन में मिली सफलता के बाद हम आज पदेश सरकार और शासन के सामने अपने मामले में अंतिम शासनादेश जारी करने की मांग रख रहे हैं। रामशरण झा ने कहा कि राज्य सरकार समयबद्ध तरीके से अगर अंतिम निर्णय लेने में देर करती है तो हम सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
आंदोलन के संचालक और राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार ने कहा कि कुछ छदम जनस्वास्थ्य रक्षक संगठनों सहित अन्य कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक रिट याचिकाओं के अलावा निजी चिकित्सा कारपोरेट का दबाव हम लोगों की बहाली के मार्ग की बाधा है। अध्यक्षता दुबरी यादव और संचालन शिव कुमार झा ने किया। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, हरियाणा अध्यक्ष वेदपाल राणा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामदयाल कश्यप, सचिव चरण रहे।