फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   GST registration is easy

जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराना सरल

Wed, 19 Jul 2017 12:06 AM IST
azamgarh
azamgarh Updated Wed, 19 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
GST registration is easy
कलेक्ट्रेट में जीएसटी पर कार्यशाला में मौजूद व्यापारी आदि।

विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली सरल है। इसमें रजिस्ट्रेशन कराना भी सरल है। विभागीय अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि शिविर लगा कर व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन कराए। जिससे व्यापारियों को कोई परेशानी न हो।  
     
 उक्त बातें मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जीएसटी पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करने के दौरान खेल युवा कल्याण तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अपर मुख्य सचिव मो. इफ्तेखारूदीन ने कही। उन्होंने कहा कि शिविर में काउंटर बनाए जाए तथा कर्मचारियों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन


यदि किसी व्यापारी को फार्म आदि भरने में परेशानी हो, तो वे सहयोग करेगें। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा उनके सुझाव लिए। कार्यशाला में मास्टर ट्रैनर वाराणसी के असिस्टेंट कमिशन व्यापार कर परितोष कुमार मिश्र ने जीएसटी के प्राविधानों के बारें में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडलूम पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने के प्रकरण को जीएसटी काउंसिल को विचार के लिए भेजा गया है, जल्द ही इस पर कोई निर्णय होने की संभावना है। जिले के जीएसटी नोडल अधिकारी विपिन कुमार नाग ने बताया कि जीएसटी हेल्प डेस्क प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम तक संचालित रहेगा।

कार्यशाला में व्यापार मंडल, सर्राफा, दवा, आटोमोबाइल, होम्योपैथ, बालू-गिट्टी तथा मुबारकपुर हैंडलूम, रेशम के बारे में संबंधित व्यापारियों ने प्रश्न पूछे, जिसका व्यापार कर अधिकारियों ने जबाब दिया। अंत में सीडीओ अभिषेक सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।


इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर व्यापार कर वीपी सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर हंस कुमार, सभी डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर के अलावा संत प्रसाद अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, पद्माकर लाल वर्मा, रंजन राय, अम्मार अदीबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed