{"_id":"687d393db0ca434cb1098c67","slug":"grp-office-will-be-shifted-to-platform-one-passengers-will-get-convenience-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-134627-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्लेटफॉर्म एक पर जीआरपी कार्यालय होगा शिफ्ट, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्लेटफॉर्म एक पर जीआरपी कार्यालय होगा शिफ्ट, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे स्टेशन आजमगढ़ परिसर स्थित पुराने जीआरपी थाना भवन को तोड़कर उसे नए स्थान पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बनाए गए नए भवन में जल्द ही जीआरपी कार्यालय को स्थानांतरित किया जाएगा।
इस नए भवन में रंग-रोगन समेत तमाम आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमृत भारत योजना के अंतर्गत 27.05 करोड से स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाने की योजना है।
इसके तहत 5.04 करोड़ से स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिए पाथवे का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं वर्षों पूर्व बने जीआरपी थाने को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शिफ्ट करने की तैयारी है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुराने जीआरपी भवन को विभाग जल्द ही ध्वस्त कर देगा और नई जगह पर जीआरपी की कार्यप्रणाली संचालित होगी। नए स्थान पर कार्यालय बनने से स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को ज्यादा सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।