ग्रीन लैंड एरिया से हटाया जाएगा अतिक्रमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीक्षा बैठक में उन्होंने कांशीराम आवास कालोनियों में अवैध रूप से रहने वालों को वहां से बेदखल करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को एक महीने की मोहलत दी। नगर के मंडल कारागार के पीछे, कुष्ठ कालोनी, जाफरपुर और चकगोरया में कांशीराम कालोनी का निर्माण कराया गया। बहुत से लोगों ने अवैध रूप से आवास का आवंटन करा लिया। प्रशासन ने अवैध कब्जा करने वाले 72 लोगों को नोटिस जारी कर दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक महीने के अंदर अवैध कब्जेधारियों को आवास से बाहर कर इसकी रिपोर्ट उन्हें सौंपे।
टूटी सड़कों की फिक्र ही नहीं मूर्तियां न लगाने पर नाराजगी ः शायद सपा सरकार भी पूर्व की बसपा सरकार की राह पर चल निकली है। शनिवार को समीक्षा बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा को जिले की खराब सड़कों की चिंता नहीं थी। वह मूर्तियां न लगवाने पर फटकार लगाते हुए देखे गए।बैठक में उन्होंने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया, राजा सुहेल देव, निषाद राज गुह्य और कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों की प्रतिमाएं धूल फांक रही हैं।
चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है लेकिन इनकी प्रतिमाओं को कहीं भी स्थान नहीं मिला। जिलाधिकारी सुहास एलवाई उन्हें सफाई देते रहे कि जिन चौराहों से प्रतिमाएं हटाई थीं, उन्हें उसी चौराहे पर जगह दी जा रही है। बजट न होने की बात पर वह भड़क गए। कहा कि अगर धन की कमी थी तो उन्हें बताया जाता। वह किसी विधायक निधि से पैसा दिलवाते।
शारदा चौराहे पर निषादराज गुह्य की प्रतिमा लगाने की बात उठी तो नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि दो सभासदों की खींचतान के कारण प्रतिमा नहीं लग पाई। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की बैठक में प्रस्ताव पास कराकर मूर्तियों केे लगवा दिया जाएगा।
पिछड़े वर्ग का कोटा पूरा करने का निर्देश ः प्रदेश सरकार की ओर से पिछड़े वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं और राज्याधीन सेवाओं में अन्य पिछड़े वर्गों की विभिन्न श्रेणियों में हुई पदोन्नति और रिक्तियों की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।
अध्यक्षता कर रहे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने जिन विभागों में पिछड़े वर्गो का कोटा पूरा नहीं है उसे पूरा करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को भर्ती की प्रक्रिया को आरक्षण कोटा को पूरा करते हुए कराने का निर्देश दिया। उप श्रमायुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि मजदूरों के पंजीकरण का कार्य संतोषजनक नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि प्रत्येक विकास खंड के माध्यम से शिविर का आयोजन कर मजदूरों का पंजीकरण कराया जाए।