फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gram Panchayat secretary beaten on the road, case filed against four

Azamgarh News: ग्राम पंचायत सचिव को रास्ते में पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

Sat, 19 Apr 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat secretary beaten on the road, case filed against four
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापार गांव में ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कन्नौजिया के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने स्कॉर्पियो से रास्ता रोककर सचिव को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जितेंद्र कन्नौजिया अजमतगढ़ ब्लॉक के देवापार ग्राम पंचायत के सचिव हैं और शिवपुर, थाना महाराजगंज के निवासी हैं। उन्होंने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे वह देवापार गांव जा रहे थे। सोहरैया गांव के पास एक स्कॉर्पियो ने उनका रास्ता रोक लिया। जब उन्होंने रास्ता खाली करने को कहा तो स्कॉर्पियो से उतरे अमित पुत्र रामकेश, रंजीत पुत्र श्यामकेर, श्यामू पुत्र भोला और बृजेश पुत्र प्रेम सभी देवापार निवासी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में जितेंद्र कन्नौजिया घायल हो गए। जितेंद्र की तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ मारपीट और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed