फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gram panchayat officer suspended for not providing records

अभिलेख उपलब्ध न कराने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Fri, 31 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gram panchayat officer suspended for not providing records
आजमगढ़। मार्टीनगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत बर्रा निवासी अरविंद कुमार सिंह ने गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकातय डीएम से की थी। जांच टीम को ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया। जिस पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करते हुए ठेकमा ब्लाक से संबद्घ करते हुए एडीओ पंचायत ठेकमा को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी और अवर अभियंता आरईडी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। इनके ग्राम पंचायत अधिकारी बर्रा बृजेश कुमार यादव से अभिलेखों की मांग की गई थी लेकिन इनके द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। अभिलेख उपलब्ध न कराने पर इन्हें आरोप पत्र निर्गत किया गया। लेकिन इनके द्वारा न तो आरोप पत्र का स्पष्टीकरण दिया गया और ना ही जिला पूर्ति अधिकारी को अभिलेख ही उपलब्ध कराए गए। कई बार इनसे दूरभाष पर संपर्क किया गया। इनके अभिलेख उपलब्ध न कराने के कारा जांच का कार्य प्रभावित हुआ हुआ। इसके लिए इन्हें दोषी मान निलंबित करते हुए ठेकमा विकास खंड मुख्यालय से संबद्घ कर दिया गया है। इस मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत मुहम्मदपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें तीन सप्ताह में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed