फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gram Panchayat officer suspended for 9.60 lakh scam in PM house

पीएम आवास में 9.60 लाख के घपले में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Mon, 22 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat officer suspended for 9.60 lakh scam in PM house
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अपात्रों का चयन करके उनको 9.6 लाख रुपये का भुगतान कराने के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उनको फूलपुर ब्लाक से संबद्ध किया गया है। जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है और अंतिम जांच सहायक विकास अधिकारी कोयलसा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी विकास खंड, पवई पारस नाथ यादव से ग्रामपंचायत खैरूददीनपुर के प्रधानमंत्री आवासों की जांच कराई गई थी। जांच में पाया गया कि शोभावती, गीता, रेखा देवी, गायत्री, सावित्री, सज्जो एवं आशा देवी को आवास दिया गया है लेकिन वे अपात्र हैं। उनका चयन ग्राम पंचायत अधिकारी विरेंद्र कुमार ने किया था और अपनी लागिन से आवास की जीयो टैंगिग भी की थी। इस तरह षड्यंत्र करके 9.6 लाख रुपये का भुगतान कराया दिया गया। इस मामले में उनको तात्कालिक प्रभाव से निलंबित करके विकास खंड फूलपुर से संबद्घ किया गया है। सहायक विकास अधिकारी कोयलसा को मामले की अंतिम जांच सौंपी गई है। उनसे तीन सप्ताह के अंदर आरोप पत्र तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed