{"_id":"65d65592313b83be650e2147","slug":"grabbed-rs-20-lakh-in-the-name-of-deed-of-sale-now-threatening-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-111632-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : पैसा मिलने के बाद भी बैनामा नहीं कर रहे मनबढ़, पुलिस ने किया निराश तो पीड़ित पहुंचा कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : पैसा मिलने के बाद भी बैनामा नहीं कर रहे मनबढ़, पुलिस ने किया निराश तो पीड़ित पहुंचा कोर्ट
Thu, 22 Feb 2024 12:11 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:11 PM IST
सार
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली के रामानंद यादव ने आरोप लगाया है कि बेरमा गांव के प्रेमचंद, सचिन, अनुष्का और अनीता पैसा लेकर जमीन का बैनामा नहीं कर रहे हैं। इस मामले में जीयनपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी रामानंद यादव ने गांव के ही रहने वाले दूसरे व्यक्ति को जमीन के बैनामा के लिए 20 लाख रुपये दिया था। पैसा मिलने के बाद बैनामा करने वाले ने न तो जमीन का बैनामा किया न ही पैसा ही वापस कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब धमकी भी दी जा रही है। थाने पर शिकायत की सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
बेरमा गांव निवासी रामानंद यादव ने बताया कि गांव के ही प्रेमचंद, सचिन, अनुष्का व अनीता की गांव में ही जमीन थी। जिसे वे बेचने के लिए उनके पास आए। जमीन का दाम 20 लाख रुपये तय हुआ। इसके बाद रामानंद ने जमीन का बैनामा लेने के पूर्व ही सारा पैसा उक्त चारों को दे दिया। इसके बाद उक्त लोगों ने रामानंद से कहा कि तहसील से सारा कागजात तैयार कर लीजिए, ताकि बैनामा हो जाए। जिस पर रामानंद ने तहसील से 1.89 लाख का स्टांप भी ले लिया। इसके बाद उक्त लोगों ने बैनामा से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं उक्त जमीन दूसरे को बेच दिया। अब पैसा वापस मांगने पर देने से मना कर रहे हैं। जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को प्रेमचंद, अनुष्का, अनीता और सचिन के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन