फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   GPS survey of 48157 sugarcane farmers started in Mandal

मंडल में 48157 गन्ना किसानों के खेतों का जीपीएस से सर्वेक्षण हुआ शुरू

Wed, 20 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
GPS survey of 48157 sugarcane farmers started in Mandal
आजमगढ़। देवरिया के परिक्षेत्र के जनपदों में गन्ना सर्वेक्षण का कार्य 20 अप्रैल से शुरू हो गया है। आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों को अलग-अलग सर्किलों में बांटा गया। त्रुटि रहित एवं गुणवत्ता पूर्ण गन्ना सर्वे के लिए मऊ में 24, बलिया में 9 और आजमगढ़ में 22 टीमों का गठन किया गया है। उक्त टीम मंडल के तीनों जिलों के 48157 गन्ना किसानों का सर्वे करेगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि परिक्षेत्र देवरिया के जनपदों का गन्ना सर्वेक्षण कार्यक्रम घोषित हो गया है। बताया कि मऊ को 29, बलिया को सात व आजमगढ़ को 22 सर्किल में बांटा गया है। त्रुटि रहित एवं गुणवत्ता पूर्ण गन्ना सर्वे के लिए मऊ को 24, बलिया में नौ और आजमगढ़ में 22 टीमों का गठन किया गया है। पेराई सत्र 2022-23 में देवरिया परिक्षेत्र के कुल 8191 गन्ना ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि गन्ना उत्पादन के सही आंकलन के लिए 20 अप्रैल 2022 से बोए गए गन्ने के क्षेत्र का त्रुटि रहित व गुणवत्ता पूर्ण सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। जिसे पूरी शुद्घता, तत्परता एवं निष्ठा से गन्ना विभाग द्वारा किए जाने के लिए पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ना सर्वेक्षण का कार्य शत प्रतिशत जीपीएस से किया जाएगा। बताया कि मऊ में 22678, बलिया में 3343 व आजमगढ़ में 22136 कृषक पंजीकृत है। सर्वेक्षण कार्य 15 जून 2022 तक प्रत्येक दशा में पूरा करेगी। हालांकि पहले दिन आजमगढ़ में चार टीमों ने गन्ना सर्वेक्षण का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed