फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Govind faith dip in lake

गोविंद सरोवर में आस्था की डुबकी

Sun, 20 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 20 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Govind faith dip in lake
संत श्री गोविंद साहब के दरबार में लगे ऐतिहासिक मेले में रविवार लोगों की भारी भीड़ जुटी। गोविंद सरोवर में लोगों आस्था की डुबकी लगाई। दूरदराज के जनपदों से आए भक्तों ने जहां जमकर मेला का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


गोविंद साहब के मेले तीन दिन पहले से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। दो दिनों तक अखंड चलने वाले स्नान की मान्यता है कि पूरे दो माह तक किसी दिन भी कोई श्रद्धालु स्नान करेगा तो आज के ही जैसा फल मिलेगा। स्नान के बाद भक्तों ने बाबा की समाधि पर लाल गन्ना और कच्ची खिचड़ी चढ़ाई।
विज्ञापन


कहते हैं कि जो लोग सरोवर में स्नान करते हैं बाबा उनकी मुरादें सुनता है। सरोवर में स्नान करने से सबके कलेश मिट जाते हैं। तत्पश्चात खिचड़ी का प्रसाद लेकर वहीं पर मिट्टी के बर्तन और उपले के अहरे पर लोग खिचड़ी पकाकर खाते हैं। इसके बाद मेले का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मेले की प्रसिद्ध मिठाई खजला की दूकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। गोविंद साहब मेले का प्रसिद्ध मिष्ठान खजला है। मैदा, खोवा और चीनी से बनने वाला यह मिष्ठान पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है।


इसके अलावा, मेले में भक्तों ने अपने पसंद के सामानों की जमकर खरीदारी की। वहीं, खरीदार के बाद भक्तों ने थिएटर, झूले, मौत का कुआं और सर्कस आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed