फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Governor Anandiben Patel attended convocation ceremony of Maharaja Suheldev University Azamgarh

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय: दीक्षांत में बोलीं राज्यपाल, गुरू शिष्य की परंपरा को जीवित करने की जरूरत

Tue, 07 Oct 2025 03:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 07 Oct 2025 03:36 PM IST
सार

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह मंगलवार को हुआ। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं से कहा कि रोजगार नहीं, रोजगारदाता बनने की जरूरत है। 
 

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel attended convocation ceremony of Maharaja Suheldev University Azamgarh
राज्यपाल ने मेधावियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के दूसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल युवाओं को रोजगार से जुड़ने की सलाह दी। समारोह में उन्होंने 68 मेधावियों को मेडल और डिग्री का वितरण किया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को जो विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है उसे युवा ही साकार करेंगे। इसलिए युवा रोजगार नहीं रोजगारदाता बने। संस्थानों में हासिल की गई शिक्षा का प्रयोग अगर वह अपने जीवन में नहीं करते हैं तो उनकी डिग्री व्यर्थ है। 

विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य समाज को जोड़ना और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देना होना चाहिए। उन्होंने सभी उपाधि प्राप्त छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आप भारत की नींव हैं, राष्ट्र प्रथम के संकल्प को लेकर आगे बढ़ें और देश की गरिमा बनाए रखें।
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्रों के कौशल विकास और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा मिलेट्स जैसे पोषणयुक्त अनाजों पर काम करना भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है।  हमारे यहां गुरु शिष्य की परंपरा है। इस परंपरों को फिर से जिंदा करने की जरूरत है। ज्ञान सिर्फ किताबों में नहीं संवाद और गुरु के सानिध्य में मिलता है। इसके लिए विद्यालयों में 75 फिसदी उपस्थिति अनिवार्य की गई है। अगर यह भी नहीं कर सकते तो घर जाओ खेती करो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर, उसे व्यवहारिक जीवन में उतारने की ज़रूरत है। छात्रों को सीखने के साथ-साथ रिसर्च और नवाचार की ओर भी अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए एक छात्र से हुई बातचीत का जिक्र किया, जिसमें छात्र ने बताया कि वह कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है, लेकिन स्वयं ऑर्गेनिक खेती नहीं करता। इस पर उन्होंने कहा कि शिक्षा का पहला प्रयोग स्वयं के जीवन में होना चाहिए, अन्यथा डिग्री का कोई अर्थ नहीं रह जाता। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल छात्राओं ने हासिल किए। इसे देख राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार से छात्राएं आगे आ रही हैं, उसे देखते हुए अब महिला विश्वविद्यालय की आवश्यकता है। 

अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की दी सलाह
उन्होंने पास्को एक्ट के प्रभाव पर सवाल उठाते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपने जीवनसाथी का चयन सोच-समझकर करना चाहिए और किसी भी तरह के लालच या छलावे से बचना चाहिए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय को ऐसे संस्थानों का दौरा कराने को कहा जहाे यौन अपराधों के दोषी बंद हैं, ताकि छात्राएं उनकी मानसिकता और चालाकियों से परिचित हो सकें।

इसे भी पढ़ें; UP News: चंदौली में बेकाबू होकर नहर में पलटी पिकअप, एक तस्कर की मौत; कई गोवंश भी मरे
 
हर 15 दिन में एक दिन छात्राएं बनाएं भोजन 
राज्यपाल ने गर्ल्स हॉस्टल और मेस की व्यवस्थाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मेस में केवल कुक और सफाई कर्मी को ही प्रवेश दिया जाए। छात्राओं को हर पंद्रह दिन में एक बार स्वयं भोजन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। क्योंकि यह भी उनका एक काम है। उन्होंने कहा कि उनके साथ एक टीम चलती है जो कार्यक्रम के दौरान हॉस्टल की सुविधाओं का जायजा लेती है और उसकी रिपोर्ट हमें सौंपती है। टीम की जांच में हॉस्टल में कहीं-कहीं शराब की बोतलें भी मिलती है। इसलिए विवि परिसर में बाहर का सामान बंद कराइए। तभी हम इसको नशे और ड्रग्स से बचा सकते हैं। 
 
पीएम सेतु योजना के बारे में दी जानकारी
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 हजार करोड़ की पीएम सेतु योजना शुरू की गई। इससे देशभर की आईटीआई को जोड़कर युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। सरकार रिसर्च और प्रोजेक्ट के लिए पैसे देने को तैयार नहीं है लेकिन डिमांड ही नहीं है। जब सरकार पैसा देने को तैयार है तो कोई इस पर काम तो करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed