फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government will return three crore, private company is setting up its own plant

वापस होगा शासन की तीन करोड़, निजी कंपनी लगा रही अपना प्लांट

Fri, 04 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Government will return three crore, private company is setting up its own plant
मुबारकपुर नगरपालिका परिषद द्वारा कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण प्रबंधन प्लांट का चल ? - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर। मुबाकपुर में डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए शासन से मिले लगभग तीन करोड़ रुपये शासन को वापस किए जाएंगे। इस प्लांट को लगाने के लिए हरियाणा की एक कंपनी के दिलचस्पी दिखाने के बाद शासन में वार्ता हुई। वार्ता के बंद कंपनी ने युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। दिसंबर अंत या जनवरी में प्लांट के शुरू होने की उम्मीद है। इस प्लांट से प्लास्टिक की गोलियां, खाद और कंकड़-पत्थर का मलबा अलग किया जाएगा। इसके विपणन से मिलने वाली धनराशि और नागरिकों पर कूड़ा कलेक्शन के लिए कुछ यूजर चार्ज लगाकर कंपनी का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के घरों से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए नगर पालिका की ओर से मोहल्ला पुरा दुल्हन में खरीदी गई भूमि पर डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है। यहां कूड़ा निस्तारण प्रबंधन प्लांट बनाने के लिए शासन से लगभग तीन करोड़ की धनराशि मंजूर हुई थी। सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था भी बनाया गया था। अभी कार्य शुरू हो पाता कि हरियाणा की एक कंपनी पूजा कंसोलेशन इस प्लांट के लिए आगे आ गई। इस पर शासन में प्रमुख सचिव अनुराग कुमार से वार्ता की गई। उन्होंने भी प्लांट लगाने की सहमति दे दी। सहमति मिलने के बाद कंपनी ने युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। प्लांट को लगाने के लिए तीन मशीनें आ चुकी हैं। मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी बनाकर तैयार किया जा चुका है। बाउंड्री का कार्य चल रहा है। ईओ राजपति अविचल ने बताया कि शासन से मिले लगभग तीन करोड़ रुपये को वापस किया जाएगा। कंपनी का काम अंतिम दौर में हैं। दिसंबर अंत में या जनवरी में काम करना शुरू कर देगा। प्लांट से निकलने वाले मैटेरियल के विपणन की सुविधा उपलब्ध है। इस संबंध में पहले ही रणनीति बनाई जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रतिमाह साढ़े पांच से छह लाख का होगा भुगतान
मुबारकपुर। ईओ राजपति अविचल ने बताया कि कंपनी को प्रतिमाह साढ़े पांच से छह लाख रुपये का भुगतान किया जाना है। उन्होंने कहा कि जो मैटेरियल तैयार होगा उससे पालिका को लगभग चार लाख के आसपास आमदनी होगी। इसके साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रत्येक घरों के लिए कुछ यूजर चार्ज रखा जाएगा। इसी को मिलाकर कंपनी का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed