फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government medicines found thrown in the garbage, four sacks were set on fire

Azamgarh News: कूड़े में फेंकी मिली सरकारी दवाएं, चार बोरी में लगा दी गई आग

Thu, 20 Apr 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Government medicines found thrown in the garbage, four sacks were set on fire
श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जहानागंज से कुछ दूरी पर स्थित पुलिया के पास मरीजों को दी जाने वाली दवा कूूड़े की तरह फेकी मिली। इतना ही नहीं करीब चार बोरी दवाओं में आग भी लगा दी गई। जबकि दवाएं अभी एक्सपायर भी नहीं हुई थीं। शिकायत पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम अपनी खामियों को छिपाने में जुट गई। करीब तीन बोरी में दवाएं भरकर स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने साथ ले गई। यह दवाएं यहां कैसे पहुंचीं इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी बताने से कन्नी काटता रहा। जहानागंज ब्लाक के सीएचसी कोल्हूखोर क्षेत्र में एक पुलिया के पास ढ़ेर सारी दवाएं फेंकी गई थी। जिसमें आरबीएसके टीम व आंगनबाड़ी को दी जाने वाली दवाएं जैसे आयरन ब्लू, आयरन पिंक, अलमेंडा जोल दवाएं थी। इसके साथ ही जाइको केन, सिल्वर सल्फर डाई, आई ड्रॉप व बॉडी लोशन भी मिले। उक्त सभी दवाएं अभी एक्सपायर भी नहीं हुई थी। करीब चार बोरी दवाओं का ढ़ेर लगा था। इसे नष्ट करने के लिए किसी ने आग भी लगा दी थी। उधर से गुजर रहे एक नागरिक ने इसकी शिकायत सीएचसी कोल्हूखोर के प्रभारी डा. धनंजय पांडेय को दी। उन्होंने दो टुक में कहा कि फेंकी गई दवाएं सरकारी नहीं हैं। इसके बाद नागरिक ने मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत की। उनके निर्देश पर एसीएमओ डा. संजय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां फेंकी गई दवाओं को वह बोरे में रखवाकर अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

---------------
अगर पहुंचती दवा, तो होता आमजन का भला
आजमगढ़। ग्रामीणों को वितरित की जाने वाली दवा अगर उन तक पहुंचती तो काफी लाभ होता। आमजन को दवा के लिए यहां से वहां भटकना नहीं पड़ता। जिम्मेदारों की अनदेखी की वजह से आमजन के लिए भेजी गई दवाओं को कूड़े में डाल दिया गया। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी कि यह दवाएं कहां से पहुंची। दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -डा. आईएन तिवारी, सीएमओ आजमगढ़।
जहानागंज में एक पुलिया के पास काफी दवाएं मिली। इसमें कुछ दवाएं ऐसी हैं जो आरबीएसके और आंगनबाड़ी टीम को बांटने के लिए दी जाती है। वहीं कुछ दवाएं ऐसी है जो सरकारी अस्पतालों में नहीं मिलती। हालांकि दवाओं के बैच नंबर मिलान करने के लिए सीएचसी कोल्हूखोर के प्रभारी डा. धनंजय पांडेय को दिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - डा. संजय, एसीएमओ आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed