फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government left the poor in a helpless state

सरकार ने गरीबों को असहाय हाल में छोड़ा : खेग्रामस

Mon, 02 Nov 2020 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Government left the poor in a helpless state
आजमगढ़। अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के राज्यव्यापी आह्वान पर मेंहनगर तहसील पर धरना दिया गया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया। अध्यक्षता कामरेड मैनू ने की। संचालन खेग्रामस के संयोजक सुदर्शन राम ने किया। रामकृष्ण यादव ने कहा कि न तो ग्रामीण गरीबों के पास कोई रोजगार है और न ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उन्हें सही तरीके से उचित मात्रा में राशन ही मिल पा रहा है। मेंहनगर क्षेत्र में गरीब महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्ज के दबाव में आत्महत्या करने तक को बाध्य होना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से व स्वयं सहायता समूहों के जरिए लिए गए कर्जों को माफ करने, मनरेगा के तहत वर्ष में 200 दिन काम और 500 रुपए प्रतिदिन मजदूरी देने, शहरी गरीबों के लिए मनरेगा की तरह का कानून बनाने, जन वितरण प्रणाली में सभी गरीबों को शामिल करते हुए राशन के अतिरिक्त दाल,तेल, मसाला, साबुन व मास्क आदि मुफ्त देने, मुसहर समुदाय के हर व्यक्ति को आवासीय पट्टा व आवास देने समेत कई अन्य मांगें की गई। विनोद कुमार सिंह, गुलशन, सुरेश, सुशीला, गीता, प्रियंका, मीना, इंद्रजीत, शिवचरण, रणजीत, जनक दुलारी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed