फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government land vacated by occupation of Mukhtar's close aides in Azamgarh

आजमगढ़ में मुख्तार के करीबियों के कब्जे से खाली कराई गई सरकारी जमीन

Thu, 02 Jul 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Government land vacated by occupation of Mukhtar's close aides in Azamgarh
आजमगढ़। मुख्तार के करीबियों पर कार्रवाई की शुरूआत हो चुकी है। बुधवार की रात मुबारकपुर के लोहरा व सिकठी शाहमोहम्मदपुर गांव में दो लोगों के यहां छापेमारी की कार्रवाई की गई। वहीं बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर ने सिकठी शाहमोहम्मदपुर में डेरा डाल कर मुख्तार के करीबियों के अवैध कब्जे से सरकारी भूमि को खाली कराया। कार्रवाई से गांव में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी की नकेल कसने को प्रदेश सरकार ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए है। सरकार के निर्देश के बाद जिले में मुख्तार के करीबियों को चिह्नित कर कार्रवाई की शुरूआत कर दी गई है। बुधवार की रात पुलिस ने एसटीएफ के साथ मुख्तार के दो सहयोगियों सिकठी शाहमोहम्मदपुर निवासी असगर शेख और लोहरा गांव निवासी अब्दुल हक के यहां छापेमारी की और इनके घर के बाहर खड़ी बोलेरो, पिकअप, मारुति कार, ट्रैक्टर आदि जब्त कर लिया। चर्चा ये भी है कि दोनों के घर से काफी मात्रा में अवैध सामग्री भी मिली है लेकिन इसका खुलासा पुलिस अभी नहीं कर रही है। वहीं बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर राघवेंद्र सिंह मय दल बल सिकठी शाहमोम्मदपुर गांव में पहुंच गए। गांव के नवीन परती की भूमि व भीटा पर मुख्तार के करीबियों ने अवैध कब्जा किया था। नवीन परती व भीटा पर हुए अवैध निर्माणों को ढहवा दिया गया। कई घंटे की कार्रवाई के दौरान गांव में हड़कंप की स्थिति रही। एसडीएम के साथ मुबारकपुर थाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

मुख्तार के एक करीबी की हुई गिरफ्तारी
मुबारकपुर/अमिलो। मुख्तार के करीबियों पर बुधवार की रात हुई कार्रवाई के दौरान असगर शेख पुत्र शेख उस्मान को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। असगर शेख पर गांव के सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप है। यही नहीं असगर के परिवार के कई लोगों ने भी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। इनकी पुलिस तलाश कर रही है। लेखपाल ने मुकदमा पंजीकृत कराया है। वहीं सिकठी शाहमोहम्मदपुर के अलावा लोहरा गांव में भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला है। वहां अभी अवैध कब्जा हटवाए जाने की कार्रवाई तो नहीं हुई है लेकिन लेखपाल ने अब्दुल हक पुत्र इरशाद और आफताब पुत्र एहसान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed