फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government gave Samman Nidhi to 11 crore farmers: Narendra Tomar

11 करोड़ किसानों को सरकार ने दिया सम्मान निधि: नरेंद्र तोमर

Sun, 18 Jun 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Government gave Samman Nidhi to 11 crore farmers: Narendra Tomar
विकास खंड में भाजपा के जनसंपर्क महाअभियान की रविवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर व प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए किया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी के लिए काम किया। देश के 11 करोड़ किसानों के खातों में सम्मान निधि भेजी गई। किसी भी किसान से इसके लिए कोई भी न तो कमीशन लिया न ही हिस्सेदारी व दलाली ही ले सका। नरेंद्र तोमर ने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी योजनाएं संचालित कीं, उसका सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश को मिला। सम्मान निधि पाने वाले देश के 11 करोड़ किसानों में भी सबसे ज्यादा हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की ही है। अभी भी जो किसान बचे रह गए है, उसके लिए प्रदेश सरकार कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के निर्देशन में कैंप आदि लगा कर सम्मान निधि दिलाएगी। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे तो वह कहते थे कि हम 100 रुपये किसी काम के लिए भेजते है तो पहुंचता मात्र 15 रुपये ही था। शेष पैसा दलाली व कमीशनखोरी में चला जाता है, लेकिन आज ऐसा नहीं है। सरकार जो भी पैसा भेजती है वह सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है। जिसके चलते कमीशनखोरी व दलाली पूरी तरह से बंद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि फसलों के समर्थन मूल्य की बात हो अथवा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की। सभी का लाभ किसानों को मिल रहा है। एक समय ऐस भी था जब आतंकी घटनाएं होती थी और आतंकवाद पर चर्चा में सारी दुनिया पाकिस्तान का समर्थन करती थी। आज जब आतंकवाद की बात होती है तो सारी दुनिया पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत के साथ खड़ी होती है। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के काम हो रहे है। तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को सीधे मिल रहा है। इस दौरान एमएलसी अनूप गुप्ता, पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विनोद राय, जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, मंजू सरोज, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा माजूद रहे। संचालन सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed