फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government doing politics in the name of religion and caste

धर्म और जाति के नाम पर लोगों को ल़ड़ाकर जनता के धन को लूट रही सरकार

Sun, 02 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Government doing politics in the name of religion and caste
आजमगढ़। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में रविवार को सपा के गठबंधन में शामिल दलों की संयुक्त बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, महान दल, फूलन सेना, भागीदारी संकल्प मोर्चा के प्रतिनिधियों ने एक स्वर से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने और सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रालोद नेता पतिराम यादव ने किसान और नौजवानों पर अपनी बात रखी। सुभासपा नेता धर्मेंद्र राजभर ने कहा कि सभी विभागों में मुख्यमंत्री एक जाति विशेष के लोगों को भर रहे हैं। प्रसपा के प्रदेश महासचिव राम दर्शन यादव ने कहा कि सरकार धर्म और जात के नाम पर लोगों को आपस में लड़ा रही। फूलन सेना के रमेश निषाद ने कहा कि राम के नाम पर भाजपा ने गोलमाल किया। राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के नेता रघुनाथ प्रजापति ने पिछड़े व दलित समाज का आह्वान किया। जनवादी पार्टी के नेता विनोद चौहान ने कहा कि उद्योग धंधों को निजी हाथों में बेच सरकार रोजगार के अवसर खत्म कर रही। समंवय समिति के अध्यक्ष व सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा स्तर पर समंवय समिति बनेगी। जिसमें गठबंधन के सभी दलों के सभी साथी इस माह की छह तारीख को बैठक करेंगे। बैठक में अतरौलिया में हरिप्रसाद दुबे, फूलपुर में विवेक सिंह, निजामाबाद में राकेश यादव एमएलसी, दीदारगंज में डॉ. रामदुलार राजभर, लालगंज में पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, सगड़ी में श्याम देव चौहान, सदर में शिव मूरत यादव, मुबारकपुर में इसरार अहमद, गोपालपुर में कमला प्रसाद यादव पूर्व एमएलसी, मेंहनगर में लालमणि राजभर प्रभारी बनाए गए। इस मौके पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विद्या चौधरी, चंदेव राम यादव करैली, कमला प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed