फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government department will become 'Bhagirath' for small Saryu river

छोटी सरयू नदी के लिए ‘भगीरथ’ बनेंगे सरकारी विभाग

Fri, 20 May 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Government department will become 'Bhagirath' for small Saryu river
आजमगढ़। हमारा देश में नदियों को मां का दर्जा दिया गया है। उनका जल अमृत समझकर हम आचमन करते हैं। लेकिन आज बदलते दौर में जिले की छोटी सरयू नदी अपनी दुर्दशा पर सिसक रही है। पर अब ऐसा नहीं होगा, जी हां बेरुखी के चलते अंतिम सांसे गिन रही सरयू नदी को ‘भगीरथ’ मिल गया है, जो उसे पुनर्जीवन देगा। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में छोटी सरयू नदी को पुनर्जीवन देने को लेकर बैठक हुई। इस दौरान छोटी सरयू बचाओ अभियान के पवन कुमार सिंह ने विषय को प्रस्तुत करते हुए नदी के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने और नदी बेसिन पर कार्य किए जाने पर बल दिया। छोटी सरयू को पूनर्जीवन देने के लिए सरकारी विभाग ‘भगीरथ’ के रूप में सामने आए और हर सहयोग करने की बात कही। बैठक में छोटी सरयू को बदरहुंआ चेकडैम से जोड़े जाने की योजना तैयार की गई। बैठक में अन्य विभागों के अधिकारियों ने छोटी सरयू नदी को सदानीरा बनाने के लिए अपने कर सकने योग्य कार्यों से अवगत कराया। डीसी मनरेगा ने नदी किनारे के जल स्रोतों पर, डीएफओ ने पौधरोपण पर तथा एक्सईएन बाढ़ खंड ने नदी मार्ग में सतत प्रवाह पर आ रही बाधाओं को दूर करने पर चर्चा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, मूल (छोटी) सरयू बचाओ अभियान के संयोजक पवन कुमार सिंह, बाढ़ खंड के एक्सीयन, डीसी मनरेगा और डीएफओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed